ग्राम लोफंदी में कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ तीन दिवसीय माँ शाकम्भरी महोत्सव |Mahotsav: Three Days of Devotion in Lofandi from Jan 4

ग्राम लोफंदी में कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ हरदिहा मरार पटेल समाज के तत्वाधान में तीन दिवसीय माँ शाकम्भरी महोत्सव ,श्रद्धा, भक्ति और उत्साह के साथ किया जा रहा आयोजन। जिसे लेकर गाँव के साथ क्षेत्र के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है
समाज के लोगों ,महिलाओ के द्वारा कलश शोभा यात्रा निकाला गया जो गाँव का भ्रमण करते हुए शाकम्भरी पंडाल में समाप्त किया गया


यह तीन दिवसीय माँ शाकम्भरी महोत्सव दिनांक 04 जनवरी 2026 (रविवार) से 07 जनवरी 2026 (बुधवार) तक आयोजित होगा।
महोत्सव के दौरान विभिन्न धार्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न किए जाएंगे।

महोत्सव अंतर्गत माँ शाकम्भरी की विशेष पूजा-अर्चना कलश शोभायात्रा , भजन-कीर्तन, आरती, धार्मिक अनुष्ठान तथा प्रसाद वितरण के कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अवसर पर समाज के सभी वर्गों की सहभागिता से सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक परंपराओं को मजबूती मिलेगी।

आयोजन समिति एवं समाज के वरिष्ठजनों द्वारा क्षेत्र के समस्त श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर माँ शाकम्भरी के दर्शन कर पुण्य लाभ प्राप्त करें तथा महोत्सव को सफल बनाएं।

इस कार्यक्रम में अध्यक्ष मनहरण पटेल , त्रिलोचन पटेल ,चिंता राम ,हीरालाल पटेल विश्राम पटेल ,बलराम पटेल ,रामाधार पटेल तिजराम पटेल ,गणेश पटेल,मंगल पटेल ,गुहा पटेल ,विष्णु पटेल ,खेल पटेल ,तीजू पटेल ,दशरथ पटेल ,सूर्या पटेल ,अरुण पटेल ,लक्ष्मीनारायण पटेल ,उदय पटेल ,आकाश पटेल ,भुनेश्वरपटेल ,पुन्नी लाल,देवी पटेल समस्त पटेल समाज के लोग उपस्थित थे

Leave a Comment